
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे और T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप के लिए रेस्ट आफ इंडिया टीम की भी घोषणा कर दी गई है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युबा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को (कप्तान) और केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है। इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी सबसे बड़ी खबर है।
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा ऋतुराज गायकवाड केएल राहुल ध्रुव जरेल जायसवाल और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल है। गेंदबाजी में कुलदीप यादव मोहम्मद सिराज प्रसिद्ध कृष्णा नीतीश कुमार रेड्डी और अन्य खिलाड़ियों को जगह मिली है।
भारत की वनडे टीम
शुभ मनगिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा,कुलदीप यादव,प्रसिद्ध कृष्ण,मोहम्मद सिराज, आकिव नबी,जायसवाल और नमन धीर।
T20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में
वेस्टइंडीज के खिलाफ पाँच मैचों की T20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप कप्तान बनाया गया है। T20 में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल है।
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी इस टीम में है, जिस पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी। टीम में अक्षर पटेल वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई जैसे स्पिन विकल्प है।जबकि अर्शदीप सिंह प्रिंस यादव और मयंक यादव तेज गेंदबाजी में शामिल है।
भारत की T20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान)अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ईशान किशन,संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सिबम दुबे, कुलदीप यादव,अक्षर पटेल,वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्सदीप सिंह,प्रिंस यादव,और मयंक यादव।
कब से शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।पहला वनडे 27 सितंबर को दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद T20 सीरीज शुरू होगी पहले T20 6 अक्टूबर को लखनऊ दूसरा 9 अक्टूबर को रांची तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवा T20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
ईरानी कब के लिए ऋषभ पंत को बड़ी जिम्मेदारी
BCCI ने ईरानी कप के लिए भी रेस्ट आफ इंडिया टीम का ऐलान किया है। इस टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। जबकि सरफराज खान जैसे बल्लेबाज दिक्मे मानव सुधार सारांश जैन अनुकूल रॉय आकाशदीप मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं आकाशदीप का चैन फिटनेस पर निर्भर है
जम्मू कश्मीर से होगा मुकाबला
ईरानी कब में रेस्ट आफ इंडिया का सामना रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू कश्मीर से होगा।यह मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा। जम्मू कश्मीर के रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने के बाद इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साहित हैं।ऋषभ पंत के लिए यह मुकाबला खास होगा।क्योंकि उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।उनके प्रदर्शन और कप्तानी पर फेंस की नजर रहेगी।
एक साथ कई टीमों में नजर आएंगे भारतीय खिलाड़ी
इस समय भारतीय क्रिकेट का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के अलावा एशियाई गेम्स और अन्य घरेलू मुकाबले भी होने हैं।इसी वजह से अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग भारतीय टीमों का चयन किया गया है। (BCCI) के इस चयन से यह भी साबित होता है। की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका दिया जा रहा है।
फैंस की नजर किन खिलाड़ियों पर रहेगी
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी सबसे ज्यादा अहम है। वही सुमन गिल की कप्तानी भी देखने लायक होगी T20 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी के साथ वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी निगाहै हेंगी ईरानी कप में ऋषभ पंत की कप्तानी और सरफराज खान की बल्लेबाजी चर्चा का विषय हो सकता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर (BCCI) ने वेस्टइंडीज सीरीज और ईरानी कब के लिए टीमों का ऐलान करके क्रिकेट फैंस को कई बड़ी खबरें दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी श्रेयश अय्यर को T20 की कप्तानी और ऋषभ पंत को रेस्ट आफ इंडिया की कमान दी है। अब सभी की नजर 27 सितंबर से शुरू होने वाली भारत वेस्टइंडीज वनडे सीरीज और 1 अक्टूबर से होने वाले ईरानी कब मुकाबलो पर टिकी है।
