भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वायड घोसित

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीर मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 सदस्य भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है ।यह सीरीज 13,15 और, 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी अफगानिस्तान को मजबूत टीम माना जा रहा है। लेकिन सभी मैच भारत में ही होंगे।

स्क्वाड में कौन-कौन शामिल

टीम की कप्तानी श्रेयश अय्यर के पास रहेगी उप कप्तान तिलक बर्मा हैं। पुरा स्क्वाड इस प्रकार हैं।

श्रेयसअय्यर (कप्तान) अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन विकेटकीपर ,इशान किशन विकेटकीपर, तिलक वर्मा उप कप्तान शिवम दुबे नीतीश कुमार रेड्डी अक्षर पटेल ,वाशिंगटन सुंदर ,वरुण चक्रवार्थी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

बड़ी वापसी और महत्वपूर्ण बातें

सबसे बड़ी खबर जसप्रीत बुमराह की वापसी है। बुमराह घुटने की चोट के कारण लंबे समय से टीम से दूर थे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में चोट लगे के बाद में श्रीलंका टेस्ट सीरीज भी मिस कर चुके हैं अब उन्हें स्क्वाड में जगह मिली है लेकिन खेलने फिटनेस पर निर्भर करेगा।

संजू सैमसन भी वापस लौटे हैं। जिंबॉब्वे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था। विकेटकीपर के रूप में उनके साथ ईशान किशन भी टीम में है दोनों खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बरकरार रखा गया है जिंबॉब्वे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें मौका मिला है अभिषेक शर्मा भी टॉप ऑर्डर में मौजूद है मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर तिलक वर्मा और शिवम दुबे मौजूद है।

ऑल राउंड में नीतीश कुमार रेड्डी अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर शामिल है इनमें से रेडी और सुंदर भी फिटनेस के अधीन है स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई है तेज गेंदबाजी में बुमराह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा का मजबूत दिख रहा है।

जिंबॉब्वे सीरीज से आठ बदलाव

जिंबॉब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज के मुकाबले इस स्क्वाड में 8 बदलाव किए गए हैं वापस आने वाले खिलाड़ी संजू सैमसन नीतीश कुमार रेड्डी अक्षर पटेल वाशिंगटन सुंदर वरुण चक्रवर्ती जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर होने वाले खिलाड़ियों में सूर्यांश रिंकू सिंह हर्ष दुबे प्रिंस यादव यश ठाकुर अशोक शर्मा मयंक यादव और प्रभ सिमरन सिंह शामिल है सिलेक्टर्स ने अनुभव और फार्म दोनों को ध्यान में रखते हुए टीम चुनी है इस स्क्वाड एशियन गेम 2026 के लिए भी लगभग वही है जापान में होने वाले एशियाई गेम्स में भी श्रेयश अय्यर कप्तानी करेंगे।

सीरीज का महत्व

अफगानिस्तान T20 क्रिकेट में मजबूत टीम बन चुकी है राशिद खान मुजीब उर रहमान नूर अहमद जैसे स्पिनर और फजल हक फारुकी नवीन उल हक जैसे तेज गेंदबाज उनकी ताकत है इब्राहिम जादरान कप्तान हैं दिल्ली की पिच पर स्पिन और पेज दोनों का असर दिखा सकता है।

भारत के लिए यह सीरीज एशियन गेम्स से पहले अच्छी तैयारी का मौका है युवा खिलाड़ियों को मौका देते हुए अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है बुमराह अगर फिट हुए तो अफगानिस्तान के लिए बड़ी चुनौती होगी अर्शदीप सिंह भी बायें के गेंदबाज होने के नाते खास है।

बल्लेबाजी में मैं अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का आक्रमक अंदाज मैच को रोचक बना सकता है संजू सैमसन का होना टीम को बड़ा सहारा मिलेगा तिलक वर्मा और शिवम दुबे मिडल ऑर्डर को स्थिरता देंगे।

फिटनेस पर नजर

चार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह नीतीश कुमार रेड्डी वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा फिटनेस के इंतजार में है बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं पाया गया तो टीम में बदलाव हो सकता है हार्दिक पांड्या इस स्क्वाड में नहीं है वह अपनी चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

फेंस की उम्मीद

फैंस को उम्मीद है की टीम इंडिया इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगी दिल्ली में तीन मैचों की सीरीज में घरेलू फायदा भी मिलेगा अफगानिस्तान के खिलाड़ी भारतीय कंडीशन में अच्छे खेलते हैं इसलिए आसान मुकाबला नहीं होगा सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी पहला मैच शाम 7:00 बजे खेला जाएगा तीनों मैच एक ही स्टेडियम में होने से टीम को पिच की समझ बेहतर मिलेगी।

इस स्क्वायड मे युबा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी भविष्य की टीम का हिस्सा बन सकते हैं वही बुमराह और हर्षदीप जैसे खिलाड़ी अनुभव देगे कुल मिलाकर बीसीसीआई ने संतुलित टीम चुनी है। अब देखना यह है कि फिटनेस टेस्ट में सभी खिलाड़ी पास होते हैं या नहीं भारतीय क्रिकेट फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करें और सीरीज जीतकर एशिया गेम्स के लिए अच्छी शुरुआत करें यही सब की कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *