
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने एक बड़ा और मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने कहा है की अगर वह टीम इंडिया के हेड कोच बन गए और अपनी पत्नी से पूछे बिना यह जिम्मेदारी ले ली तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे सकती हैं। यह बात उन्होंने कोलकाता में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल के वार्षिक पुरस्कार समारोह में कहीं।
आशीष नेहरा को कई लोग टीम इंडिया का अगला हेड कोच बनाने की बात करते हैं। गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है।ऐसे में नेहरा का नाम भी चर्चा में रहता है। लेकिन नेहरा ने साफ कह दिया कि अभी उनकी कोई ऐसी इच्छा नहीं है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा सबसे पहले तो मुझे अपने घर की कमीशन यानी अपनी पत्नी से पूछना पड़ेगा वरना मेरा तलाक हो सकता है। नेहरा ने बताया कि टीम इंडिया का कोच बनना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य की बात है। लेकिन वह कभी भविष्य की योजना पहले से नहीं बनाते वह जहां है वहां खुश हैं।गुजरात टाइटंस के साथ काम करते हुए उन्हें बहुत खुशी मिल रही है उन्होंने कहा कि वह अपने कम से बहुत खुश हैं।
उन्होंने असल बजे भी बताएं इंटरनेशनल क्रिकेट में कोच बनने पर साल के 8 से 9 महीने घर से दूर रहना पड़ता है। टीम के साथ लगातार सफर करना पड़ता है यह काम आसान नहीं है। कोई कोच तीन से चार साल से ज्यादा नहीं टिक पाते क्योंकि यात्रा और दवाव बहुत होता है। नेहरा ने कहा की परिवार से इतने लंबे समय तक दूर रहना आसान नहीं होता इसलिए पहले पत्नी की इजाजत जरूरी है।
आशीष नेहरा की पत्नी का नाम रेशमा नेहरा है। दोनों की शादी 2 अप्रैल 2009 को हुई थी। उनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी लंबे समय तक दोस्ती और प्यार के बाद उन्होंने जल्दी से शादी कर ली आज उनके दो बच्चे हैं। बेटी एरियाना और बेटा आरुष परिवार गोवा में रहता है। नेहरा परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इसलिए टीम इंडिया का कोच बनने से पहले परिवार की सहमति उनके लिए जरूरी है।
आशीष नेहरा दिल्ली में जन्मे हुए लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट वनडे और T20 खेले है। छोटों के बावजूद उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किया 2011 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे संन्यास के बाद कोचिंग में आए पहले आरसीबी में बॉलिंग कोच रहे फिर गुजरात टाइटंस के हेड कोच बने 2022 में टीम को पहले ही सीजन में आईपीएल का किताब दिलाया वह पहले भारतीय कोच बने जिन्होंने आईपीएल जीता उसके बाद भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया फाइनल और सेमीफाइनल तक पहुंची।
नेहरा की कोचिंग स्टाइल शांत और समझदारी भरी है। वह खिलाड़ियों को दबाव में नहीं डालते साधारण तरीके से बात करते हैं। नारियल पानी पीते पीते सलाह देते हैं।उनकी सफलता देखकर कई लोग उन्हें टीम इंडिया का कोच बनाना चाहते हैं। लेकिन नेहरा खुद इस बात पर ज्यादा जोर नहीं देते।
उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटंस के साथ काम करते हुए उन्हों खुशी मिल रही है। टीम की सफलता सिर्फ कोच की नहीं पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। वह जिम्मेदारी को लेकर बहुत सावधानी रखते हैं। 8-9 महीने घर से दूर रहना उनके लिए आसान नहीं लगता।
यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। लोग नेहरा के मजाकिया अंदाज की तारीख कर रहे हैं कई ने कहा कि परिवार को महत्व देना अच्छी बात है।कुछ ने कहा कि टीम इंडिया का कोच बनने का मौका अगर मिले तो शायद पत्नी भी मन ना करें लेकिन नेहरा ने साफ कर दिया कि अभी कोई प्लान नहीं है ।भविष्य में क्या होता है वह देखेंगे।

आशीष नेहरा की यह बात सिर्फ मजाक नहीं है। यह दिखाती है कि खेल के साथ-साथ परिवार भी कितना महत्वपूर्ण है। कई खिलाड़ी और कोच लंबे समय के कारण परिवार से दूर रहते हैं। नेहरा ने इस सच्चाई को खुले दिल से बताया उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात है। लेकिन बिना परिवार की सहमति के इस रास्ते पर नहीं चलना चाहते।
नेहरा की सफलता आईपीएल में साफ दिखती है। गुजरात टाइटंस को उन्होंने मजबूत टीम बनाया युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। टीम में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाया उनकी सैलरी भी आईपीएल में अच्छी मानी जाती है। फिर भी वह टीम इंडिया के दबाव और यात्रा को लेकर सतर्क हैं।
अंत में नेहरा ने दोहराया कि वह जहां है वहां खुश हैं अगर कभी मौका आएगा तो पहले पत्नी से बात करेंगे बर्ना तलाक का खतरा है। यह उनका मजाकिया अंदाज था।
आशीष नेहरा का यह खुलासा क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है।लोग उनके परिवार के प्रति लगाव की तारीफ कर रही है। साथ ही यह भी देख रही है कि भविष्य में क्या होता है। फिलहाल नेहरा गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े हुए हैं और टीम को मजबूत बनाने में लगे है टीम इंडिया का कोच पद अभी उनके लिए दूर की बात लगता है। जब तक पत्नी रेशमा के हमें हा न मिले।
