
IND vs AFG 1st T20 भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। दोनों टीमों में कई शानदार खिलाड़ी मौजूद है ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
IND vs AFG पहला T20 मैच कब और कहां होगा
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मुकाबला 13 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 6:30 बजे होने की जानकारी सामने आई है तीनों T20 मैच दिल्ली में ही खेले जाएंगे।
पहले मैच को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण तारीख बदलने की चर्चा हुई थी,लेकिन DDCA ने साफ कर दिया है कि मुकाबला तय समय के अनुसार 13 सितंबर को ही खेला जाएगा।
भारत की टीम में बड़ा बदलाव
IND vs AFG मैच से पहले भारतीय टीम में बड़ा अपडेट सामने आया है तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं उनकी जगह यश ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है BCCI के अनुसार यश ठाकुर ने जुलाई में जिंबॉब्वे दौरे के दौरान अपना T20 डेब्यू किया था और दो माचो में चार विकेट लिए थे
भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयश अय्यर करेंगे, जब कि तिलक वर्मा उप कप्तान है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन इशान किशन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।
संजू सैमसंग और वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs AFG मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी भी बड़ा फैसला है। उनके साथ अभिषेक शर्मा और युवा वैभव सूर्यवंशी के नाम पर भी काफी चर्चा है टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यह हो सकता है की ओपनिंग की जिम्मेदारी किन खिलाड़ियों को दी जाए वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है या नहीं यह फेंस के लिए देखने वाली बात होगी।
जसप्रीत बुमराह की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी
भारत के लिए सबसे अच्छी खबरों में से एक जसप्रीत बुमराह की बापसी है। बुमराह के आने से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को काफी मजबूती मिलेगी उनके साथ अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर जैसे गेंदबाज विकल्प में है।
स्पिन आक्रमण में अक्षर पटेल रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती जैसे विकल्प मौजूद हैं दिल्ली की स्थिति में स्पेन गेंदबाजी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।
अफगानिस्तान की टीम भी मजबूत है
अफगानिस्तान की टीम को हल्के में लेना भारत के लिए बड़ी गलती हो सकती है। टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान यह उनकी अफगानिस्तान के T20 कप्तान के रूप में पहली जिम्मेदारी है। टीम में राशिद खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी और नवीन उल- हक जैसे तेज गेंदबाज भी मौजूद है।
अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी मानी जाती है। अगर उसके स्पिन गेंदबाज शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहे, तो मुकाबले काफी दिलचस्प हो सकते है।
भारत के संभावित प्लेइंग 11
- अभिषेक शर्मा
- वैभव सूर्यवंशी
- संजू सैमसन
- श्रेयस अय्यर कप्तान
- तिलक वर्मा
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल
- वाशिंगटन सुंदर
- जसप्रीत बुमराह
- अर्षदीप सिंह
- वरुण चक्रवार्थी
यह संभावित टीम है अंतिम प्लेइंग 11 टॉस के समय आधारित रूप से स्पष्ट होगी
IND vs AFG मैं किस खिड़की पर रहेगी नजर
भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। वही अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान रासिद खान और नवीन उल हक पर फैंस की नजर रहेगी।
अगर भारत के टॉप ऑर्डर ने शुरुआत में तेजी से रन बनाए तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। दूसरे और अफगानिस्तान के स्पिन बीच के ओवर में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं
भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
तीन मैच की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
1st T20 13 सितंबर 2026
2nd T20 15 सितंबर 2026
3rd T20 17 सितंबर 2026
आईसीसी के अनुसार यह दोनों टीमों के बीच जनवरी 2024 के बाद दोनों टीमों के बीच यह T20 सीरीज खेली जाएगी।
IND vs AFG 1st T20 मैं भारत और अफगानिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी का संतुलन है, जबकि अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी उसकी बड़ी ताकत है।
संजू सैमसन की बापसी, युवा वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयश अय्यर जसप्रीत बुमराह के मौजूदगी इस मुकाबले को और खास बनाती हैं अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में कौन सी टीम बाजी मारती है।
