नीतीश रेड्डी को फिटनेस मंजूरी की उम्मीद हर्षित राणा अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

1000008269

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली T20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार रेड्डी के अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में खेलने की संभावना मजबूत हो गई है। जबकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं ।नीतीश ने सेंटर आफ एक्सीलेंस(Coe) में मैच सिमुलेशन टेस्ट पास किया है और उम्मीद जल्द ही टीम के साथ जुड़ने की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

नीतीश कुमार रेडी पिछले करीब डेढ़ महीने से सेंटर आफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। उन्हें चोट के कारण टीम से बाहर रहना पड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार नीतीश ने हाल में फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्होंने पिछले सप्ताह एक मैच खेला और इस सप्ताह दो माचो में हिस्सा लिया इसके बाद उनकी फिटनेस टेस्ट किया गया माना जा रहा है। कि नीतीश को मेडिकल टीम से अंतिम मंजूरी मिल सकती है और इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ नई दिल्ली में जुड़ सकते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ नीतीश क्यों है अहम

नीतीश कुमार रेड्डी भारतीय टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर है। वह बल्लेबाजी के साथ साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी T20 क्रिकेट में टीम का संतुलन बेहतर करते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में अगर नीतीश पूरी तरह फिट होकर उपलब्ध रहते हैं। तो टीम इंडिया के पास एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प होगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर वह मध्य क्रम में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। नीतीश ने आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेला था। हालांकि उन्होंने लंबे समय से कोई T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

हर्षित राणा अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

दूसरी तरफ भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित राणा को चोट के कारण वह अफगानिस्तान T20 सीरीज से बाहर हो गए। हैं हर्षित पहले से ही हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान थे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच के दौरान चोट लगी थी इसके बाद वह अपनी वापसी के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस में रिहर्सल कर रहे थे। लेकिन नई चोट ने उनकी वापसी को और आगे बढ़ा दिया है।

भारत अफगानिस्तान T20 सीरीज कब शुरू होगी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी और 17 सितंबर तक चलेगी सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे। और सीरीज का पहला मुकाबला नई दिल्ली में होगा टीम इंडिया इस सीरीज में मजबूत प्रदर्शन करना चाहिए भारतीय टीम में कई प्रदर्शन खिलाड़ियों के बापसी को लेकर भी चर्चा है । ऐसे में फिटनेस रिपोर्ट टीम के अंतिम संयोजन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ।

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भी नजर

नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के अलावा जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भी सभी की नजरे हैं। बुमराह की उपलब्धि को लेकर अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होने की उम्मीद है। वही वाशिंगटन सुंदर के भी फिट होकर टीम में उपलब्धि रहने की संभावना जताई गई है। भारत के लिए यह सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है।क्योंकि टीम को आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का सही संयोजन तैयार करना है। ऐसे में चोट से वापसी कर रहे खिलाड़ियों की फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

नीतीश की वापसी से मजबूत होगा टीम इंडिया का संतुलन

अगर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम मंजूरी मिल जाती है तो यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर होगी वह एक ऐसे खिलाड़ी है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं। T20 क्रिकेट में ऐसा ऑलराउंडर विकल्प कप्तान और टीम मैनेजमेंट के लिए काफी उपयोगी होता है। दूसरी और हर्षित राणा का बाहर होना भारतीय टीम के लिए नुकसान जरूर है।उनकी तेज गेंदबाजी टीम को अतिरिक्त विकल्प देता है। हालांकि चोट को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा।

निष्कर्ष

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली ताजा खबरों में नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस सबसे सकारात्मक बात है। नई चोट के कारण हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हो। गए हैं अब सभी की नजर नीतीश की अंतिम फिटनेस मंजूरी और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट पर रहेगी भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी जिसमें टीम इंडिया मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *