गॉल टेस्ट में रविंद्र जड़ेजा ने रचा इतिहास:

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के मिला गॉल टेस्ट में रचा इतिहास 17 अगस्त 2026 को पहले टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए इस उपलब्धि के साथ जडेजा ने 4000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट का डबल पूरा किया |यह कारनामा दुनिया में सिर्फ चौथे खिलाड़ी और भारत के लिए कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी ने किया है|

गॉल टेस्ट में कैसे बना इतिहास

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैं जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा है| मैच में आने से पहले उनके नाम 89 टेस्ट मैच में 4095 रन और 348 विकेट थे | पहली पारी में उन्होंने 13 रन बनाए उसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाया|

श्रीलंका की पहली पारी में जडेजा ने पहले कप्तान धनंजय डिसिल्वा को आउट किया फिर तीसरे सत्र में डेब्युटेंट केशरा नुवंता को आउट कर 350 विकेट पूरे किए इस विकेट के साथ रविंद्र जड़ेजा के नाम 350 विकिट पूरे हुए श्रीलंका 184 रन पर ऑल आउट हो गई| और भारत को 178 रन की मजबूत भड़त मिली

दुर्लभ क्लब में एंट्री

यह उपलब्धि सिर्फ विकटो की नहीं है |जडेजा अब टेस्ट इतिहास में 4000 प्लस रन और 350 प्लस विकेट का डबल पूरा करने वाले सिर्फ चार खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं|

. कपिल देव भारत 5248 रन, 434 विकेट

. इयान बॉथम इंग्लेंड 5200 रन, 383 विकेट

.डेनियल विटोरी न्यूजीलेंड 4531 रन, 362 विकेट

. रविंद्र जड़ेजा भारत 4108 रन, 351 विकेट

जडेजा ने यह डबल सिर्फ 90 टेस्ट में पूरा किया |बॉथम ने 83 टेस्ट में पूरा किया था कपिल देव ने 100 टेस्ट में और विटोरी ने 106 टेस्ट में यानी जडेजा इस लिस्ट में दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी है

भारतीय रिकॉर्ड भी टूटी

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पांच में भारतीय गेंदबाज बने उनसे पहले अनिल कुंबले (619) रविचंद्रन अश्विन (537) कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) है |बाएं हाथ के स्पिनरों में रविंद्र जडेजा अब रंगना हैरात (433) और डेनियल विटोरी (362) के बाद अब तीसरे स्थान पर हैं |वे भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए हैं|

रविंद्र जडेजा की खासियत क्या है

रविंद्र जडेजा सिर्फ गेंदबाज ही नहीं पूरे पैकेज हैं| बल्लेबाजी औसत लगभग 38 है |और गेंदबाजी औसत 25 है| वे लोअर ऑर्डर में महत्वपूर्ण रन बनाते हैं |और गेंदबाजी में हमेशा खतरा पैदा करते हैं| फील्डिंग में अभी बेहतरीन है |सर जडेजा के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने कई बार टीम को मुश्किल हालात से निकला है|

उनके करियर में कई बड़े रिकॉर्ड है| बे टेस्ट में 3000 रन 300 विकेट का डवल पूरा करने वाले भी चमिंडा खिलाड़ियों में है| घरेलू और विदेशी दोनों जगह पर उनका प्रदर्शन हमेशा खास रहा है |श्रीलंका के खिलाफ उनके आंकड़े खास तौर पर मजबूत है|

क्यों है यह उपलब्धि इतनी बड़ी

टेस्ट क्रिकेट में रन और विकेट दोनों में इतने ऊचे आंकड़े हासिल कर पाना बहुत मुश्किल है| ज्यादा तर खिलाड़ी या तो बल्लेबाजी में या गेंदबाजी में विशेषज्ञ होते हैं |जडेजा दोनों में संतुलित हैं| कपिल देव के बाद भारत से किसी और ने यह डबल नहीं किया था |अब जडेजा ने उस खास क्लब में जगह बना ली है|

यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है |जडेजा 37 साल की उम्र में भी टीम के खास खिलाड़ी बने हुए हैं चोट के बावजूद भी वह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं गॉल जैसी स्पिन फ्रेंडली पिच पर उनका योगदान और भी खास हो जाता है|

आगे की राह

जडेजा अभी भी खेल रहे हैं |आगे और रिकॉर्ड बनाने की संभावना है|अगर फॉर्म में रहे तो 400 विकेट और 5000 रनों का आंकड़ा भी छू सकते हैं| भारतीय युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सकते हैं |मेहनत और प्रतिभा से इतिहास रचा जा सकता है|

गॉल टेस्ट में जडेजा का यह प्रदर्शन एक मैच की बात नहीं है| यह उनके पूरे करियर की मेहनत का नतीजा है| फैंस सोशल मीडिया पर सर जडेजा के नाम से जयकारे लगा रहे हैं |बीसीसीआई ने भी उन्हें इस नाम से बधाई दी|

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर साबित कर दिया है| कि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे मूल्यवान ऑल राउंड में से एक है |4000 रन और 350 विकेट का यह डबल आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा| गॉल टेस्ट 2026 उनके करियर का सुनहरा अध्याय बन गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *