
भारतीय क्रिकेट में हर कुछ समय बाद कोई ऐसा खिलाड़ी सामने आता है जिसकी बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट फैंस को भविष्य का सितारा नजर आने लगता है। इन दिनों रविचंद्रन स्मरण का नाम भी इसी लिस्ट में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कर्नाटक के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में ईरानी कप में उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्मरण बड़े मंच पर दबाव झेलने की क्षमता रखते हैं।
ईरानी कप में जम्मू कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम मुश्किल स्थिति में थी ऐसे समय में स्मरण ने पहले 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और फिर दूसरी पारी में शानदार 135 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया रेस्ट आफ इंडिया ने यह मुकाबला 167 रन से जीतकर ईरानी कब का खिताब भी अपने नाम किया।
मुश्किल समय में टीम को समाला
रविचंद्रन स्मरण की सबसे खास बात यह है कि वह सिर्फ आसान परिस्थितियों में रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं है। वह उस समय भी क्रीच पर टिककर बल्लेबाजी कर सकते हैं जब टीम मुश्किल में हो।
ईरानी कब की पहली पारी में रेस्ट आफ इंडिया की टीम 155 रन पर 7 विकेट गबा चुकी थी। तब स्मरण ने 68 रन की पारी खेल कर टीम को 137 रन तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने 83 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का लगाया।
इसके बाद दूसरी पारी में भी कहानी कुछ अलग नहीं थी। रेस्ट ऑफ़ इंडिया की टीम 197 रन पर 8 विकेट गवा चुकी थी। ऐसा लग रहा था की टीम को ज्यादा बड़ी भड़त नहीं हो पाएगी। लेकिन स्मरण ने मोर्चा संभाला और शानदार शतक लगाकर मैच का रुख ही बदल दिया।
उन्होंने दूसरी पारी में 135 रन बनाए और मुकेश चौधरी के साथ नोमें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 113 रन की साझेदारी की इस साझेदारी ने जम्मू कश्मीर के सामने 289 रन का लक्ष्य रखने में अहम भूमिका निभाई।
135 रन की पारी ने सबका ध्यान खींचा
स्मरण की 135 रन की पारी सिर्फ आंकड़ों के हिसाब से बड़ी नहीं थी। बल्कि परिस्थितियों को देखते हुए इसका महत्व और ज्यादा था उन्होंने 153 गेंद का सामना किया और 16 चौक तथा एक छक्का लगाया।
यही कारण रहा कि उनकी इस पारी को घरेलू क्रिकेट की बड़ी पारियों में गिना जायेगा। उन्होंने दबाव के बीच आक्रामक और धैर्य का शानदार संतुलन दिखाया। जब जरूरत थी तब उन्होंने समल कर खेला और जब गेंदबाजों पर दवाब बनाने का मौका मिला तो बड़े शॉट भी खेले उनके इस प्रदर्शन ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है। कि आखिर टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक देने वाले इस युवा बल्लेबाज को राष्ट्रीय स्तर पर मौका कब मिलेगा।
रणजी ट्रॉफी में भी मचाया था धमाल
स्मरण की चर्चा सिर्फ ईरानी कब की वजह से नहीं हो रही इससे पहले 2025 और 26 रणजी ट्रॉफी सीजन में भी उन्होंने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने रणजी सीजन में 950 रन बनाए थे। और उनका बल्लेबाजी औसत 86.36 रहा था इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और तीन अर्ध शतक बनाए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 227 रन रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज में सबसे आगे रहे।
इतनी शानदार फार्म के बावजूद इंडिया ए श्रीलंका दौरे वाले टीम में जगह नहीं मिली लेकिन स्मरण ने निराश होने के बजाय घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने पर ध्यान दिया वहीं उनकी मानसिक मजबूती को दिखाता है।
कर्नाटक के लिए बने बड़ी उम्मीद
रविचंद्रन स्मरण ने कर्नाटक क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। शुरुआती दौर में ही उन्होंने बड़े स्कोर बनाकर चयन करताओं का ध्यान खींचा था इसके बाद उन्होंने सीनियर क्रिकेट में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखा।
कर्नाटक के मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप में खेलना किसी युवा खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता टीम में बड़े नाम मौजूद रहे हैं। लेकिन स्मरण ने अपनी जगह प्रदर्शन के दम पर बनाई है।
अब 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन खेली उन्हें कर्नाटक का कप्तान भी बनाया गया है। यह उनके करियर में बड़ी जिम्मेदारी है और यह दिखाता है की टीम मैनेजमेंट उनकी क्षमता और नेतृत्व पर कितना भरोसा है।
आईपीएल का अनुभव भी मिला
स्मरण का सफर सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा उन्हें आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ने का मौका मिला 2026 सीजन में उन्हें कुछ मुकाबले में खेलने का अवसर भी मिला भले ही आईपीएल में उन्हें अभी बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए सीखने का महत्वपूर्ण अनुभव रहा खुद स्मरण ने भी आईपीएल अनुभव को अपने खेल को समझने और बेहतर करने के लिए उपयोगी बताया है।
T20 क्रिकेट में अभी उन्हें काफी कुछ सीखना है लेकिन घरेलू क्रिकेट में जिस तरह उन्होंने अपनी पहचान बनाई है उससे साफ है कि उनके अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है।
स्मरण की बल्लेबाजी में क्या खास है

रविचंद्रन स्मरण बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं उनकी बल्लेबाजी में सबसे बड़ी खासियत उनका संतुलन और परिस्थितियों के हिसाब से खेल बदलने की क्षमता नजर आती है। जब टीम को विकेट बचाने की जरूरत होती है तो वह लंबी पारी खेल सकते हैं। वही जब गेद बाजों पर दबाव बनाने का मौका मिलता है तो बड़े शॉट खेलने से भी पीछे नहीं हटते।
ईरानी कप में उनकी 135 रन की पारी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। शुरुआत में उन्होंने परिस्थिति को समझा और फिर धीरे-धीरे रन गती बड़ाई यही एक अच्छे फस्त क्लास बल्लेबाज की पहचान होती है।
क्या टीम इंडिया में मिल सकता है मौका
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रविचंद्रन स्मरण टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। इसका जवाब अभी निश्चित तौर पर देना जल्दबाजी होगी लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने चयन करताओ के सामने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।
रणजी ट्रॉफी में 1950 रन लगातार शतक ईरानी कब में 68 और 135 रन जैसी पारियां बताती हैं। कि स्मरण लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में बल्लेबाजों के बीच काफी ज्यादा कंपटीशन रहता है। खिलाड़ियों को लंबे समय तक निरंतर प्रदर्शन करना पड़ता है इस लड़के के लिए भी यही चुनौती होगी।
आगे का रास्ता आसान नहीं होगा
रविचंद्रन स्मरण के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब अपनी निरंतरता बनाए रखना है यह एक या दो शानदार पारियों के बाद रुकना नहीं होगा उन्हें अलग अलग परिस्थितियों में रन बनाने होंगे। और छोटे फोर्मेट मे भी खुद को साबित करना होगा खासकर रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी उनके लिए नया अनुभव होगी कप्तान के रूप में उन्हें सिर्फ अपने रन नहीं देखने होंगे बल्कि पूरी टीम को संभालना होगा।
अगर वह इस जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाते हैं और बल्ले से लगातार रन बनाते रहते हैं। तो उनका नाम भारतीय क्रिकेट में और तेजी से ऊपर आ सकता है।
फेंस की नजर अब स्मरण पर
ईरानी कप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैंस की नजरे रविचंद्रन स्मरण पर टिक गए हैं। जिस तरह उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की इससे उनकी मानसिक मजबूती भी सामने आई है। सबसे खास बात यह है कि उनकी उम्र अभी सिर्फ 23 साल है और उनके पास आगे बढ़ने के लिए काफी समय है। अगर वह इसी तरह मेहनत और प्रदर्शन जारी रखते हैं तो आने वाले समय में टीम इंडिया की भागीदारी में उनका नाम मजबूती से लिया जा सकता है।
रविचंद्रन स्मरण की कहानी अभी शुरू हुई है घरेलू क्रिकेट में शानदार रन ईरानी कप में मैच जितवा प्रदर्शन आईपीएल का अनुभव और अब कर्नाटक की कप्तानी इन सभी चीजों में उनके करियर को एक नई दिशा दी है अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह युवक अपने बल्ले से कितने और रिकॉर्ड बनाता है और भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने में कितना समय लेता है।
आपको क्या लगता है क्या रविचंद्रन स्मरण आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
